भाटापारा। भाटापारा क्षेत्र को अकाल ग्रस्त घोषित करने, किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने, बिजली कटौती बंद करने सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में नगर के जयस्तंभ चौक पर धरना दिया गया। भारी बरसात के बावजूद भी काफी तादाद में हैं क्षेत्र के किसान धरना स्थल पर पहुंचे थे, जिन्हें संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि भादो के महीने में जब धान के पौधों को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, किंतु वर्षा के अभाव में क्षेत्र की लगभग 40% फसल खराब हो चुकी है। अभी जो बरसात हो रही है वह देर से पकने वाले धान को ही लाभ दे सकते हैं, किंतु जल्दी आने वाले धान की 40% फसल खराब हो चुकी है। इसीलिए क्षेत्र को अकाल ग्रस्त घोषित करने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक तहसील में 13 एवं 14 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सत्ता पाने के लिए किसानों से लोकलुभावन वायदों खूब किए थे, परंतु सत्ता प्राप्त करते ही सबसे ज्यादा वादाखिलाफी यह सरकार किसानों से ही कर रही है। इस सरकार ने वादा किया था कि भाजपा शासनकाल में बचे हुए बोनस का भुगतान करेगी, लेकिन उसका कहीं दूर दराज तक पता नहीं है। इसने किसानों से ऋण माफी की बात कही थी लेकिन उसमें भी किसानों के पूरे कर्ज माफ नहीं हुए। आज सबसे अगर पीड़ित अगर कोई व्यक्ति है तो वह छत्तीसगढ़ का किसान ही है। पूरे प्रदेश में यूरिया की खुलेआम कालाबाजारी चल रही है। आज यह हाल है कि यूरिया के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। सोसायटी से यूरिया खाद गायब हो गया है, जबकि केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में राज्य को यूरिया खाद की आपूर्ति की गई और यूरिया खाद कालाबाजारी में सात सौ रुपए प्रति बोरी तक बाजार में बिक रहा है, जिस पर प्रदेश की सरकार मौन धारण किए हुए हैं। बिजली बिल आधा करने के नाम पर दुगने बिजली के बिल आ रहे है। प्रदेश भाजपा की डॉ रमन सिंह के सरकार के समय सर प्लस बिजली होने वाला राज्य आज अघोषित विद्युत कटौती का सामना कर रहा है। बिजली के अभाव में किसान अपने खेतों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में धरना के पश्चात जयस्तंभ चौक से नगर के प्रमुख मार्गो से नारेबाजी करते हुए शहर थाना पहुंचे, जहां प्रदेश की राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिले के महामंत्री राकेश तिवारी, मंत्री महाबल बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम खान,मंडल अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर, धनीराम साहू, देवा साहू, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदू, विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष ब्यास यदु, पार्षद आशीष पुरोहित, परस देवांगन, महामंत्री गोपाल देवांगन, नंदकिशोर अग्रवाल, प्यारे रजक, किसान मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजा कामनानी, पार्षद देवेंद्र साहू, दिलीप यादव, उमाशंकर वर्मा, मोंटू ध्रुव, नारायण साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष टोडर, सतीश सोनी, प्रकाश ठाकुर, धनेश माधवानी, हर्ष तिवारी, चंद्र प्रकाश साहू, सूरज भॊई, बंटी टंडन, जय संत कौशल, गोवर्धन डहरिया, राजा शर्मा, बसंत वर्मा, मथुरा यदु, पूर्व सरपंच कोदवा प्रकाश ठाकुर, संजय चौहान, शिव वर्मा, रामचंद, कीर्तन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
भाजपा का किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर धरना-प्रदर्शन
