भाटापारा। भाटापारा जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिले के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। भाटापारा के पास स्थित सेमरिया घाट पूरे शबाब पर हैं। पुल पूरी तरह से डूब चुका है। बिलासपुर मार्ग को बंद कर दिया गया है।
इधर, भाटापारा शहर में भी बारिश के कारण जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। शहर पानी-पानी है। आधा दर्जन से अधिक इलाके जलमग्न हो गए हैं। निचली बस्तियों में नगर पालिका द्वारा टीम भेजकर रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है। शहर की कई सड़कें डूब चुकी है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ पानी को निकालने में लगा हुआ है।
भाटापारा जिले के नदी-नाले उफान पर, सेमरिया घाट का पुल डूबा, बिलासपुर मार्ग बंद
