रायपुर/ गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई है। गांधीनगर में दोपहर बाद शुरू हुई विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर फैसला लिया गया है।
भूपेन्द्र पटेल अब गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 24 घंटे में ही भाजपा ने अपने नेताओं से राय मशविरा कर विधायक दल की बैठक बुलाई और नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दिया।
