मानस मर्मज्ञ कलाकारों का किया गया सम्मान


भाटापारा। शहीद वीर धनंजय वर्मा ग्राम पंचायत टोनाटार में चंचल मानस मंडली के तत्वाधान में क्षेत्र के छत्तीसगढ़ के मानस मर्मज्ञ कलाकारों का सम्मान किया गया,इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश साहू जनपद सदस्य एवं उपाध्यक्ष भा ज पा ग्रामीण मंडल भाटापारा रहें।, इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय कलाकारों का उत्साह वर्धन कर नए उभरते कलाकारों का मनोबल बढ़ाना एवं अपने गाँव के साथ साथ छत्तीसगढ़ की कला,संस्कृती,व परंपरा को आगे बढ़ाना,इस अवसर पर दिलीप दास ,बंसी लाल ,शैल कुमार ,रौमित ध्रुव , अनील बघेल , मालिक , कचरू ,अमर ,हरीश , नारन्तक ,मनी , शत्रुघ्न ,मन्गलू , रामनारायन ,का सम्मान किया गया। कार्य क्रम को सफल बनाने में बुधेस सरपंच प्रतिनिधि , बाजे लाल , गंगा ,मिलन ,वीरेन्द्र , दीपक एवं समस्त ग्राम वासियो का सहयोग रहा। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश साहू कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है साथ ही क्षेत्रीय प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। उन्होंने आयोजक मंडलों से अनुरोध किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए।

Leave a Reply