तीजा के पावन पर्व पर ग्राम बोड़तरा मे डीजे डांस प्रतियोगिता एवं भावर्गढ़ में छत्तीसगढ़ी नाचा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भाटापारा। तिजा के पावन पर्व पर ग्राम बोड़तरा मे डीजे डांस प्रतियोगिता एवं भावर्गढ़ मे छत्तीसगढ़ी नाचा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सभापति के प्रतिनिधि एवं केक फाउंडेशन के संस्थापक इंजीनियर के के देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर इंजीनियर के के देवांगन ने उपस्थित सभी लोगों को तीज पर्व की बधाई दी एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव के लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया ।उक्त अवसर पर ग्राम बोड़तरा के सरपंच प्रतिनिधि भाई रवि आड़ील , फिरंता देवांगन , उमाकांत आड़िल , गोरदी सरपंच गहरे , भवार्गढ़ सरपंच शोभाराम , त्रिलोक वर्मा , एवम दोनों गांव के युवा समिति के सभी भाई लोग व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply