भाटापारा। कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट भाटापारा कि सहायक प्राध्यापक पूर्णिमा कौशिक,रायपुर को विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज (उ.प्र.) के दो दिवसीय 4- 5 सितंबर को रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। आपने 2021 में संस्था द्वारा आयोजित आभासी काव्य प्रतियोगिता में संस्था की प्रतिभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । आयोजन स्थल प्रयागराज उ. प्र. के नैनी, में संस्थान के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, महाराष्ट्र के कर कमलों से तथा संस्थान के संरक्षक श्री राजकुमार भारती एवं संस्थान के सचिव गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, दिनेश चंद्र कौशिक की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस शुभ अवसर पर पूर्णिमा कौशिक को ,डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक , डॉ अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय,महासमुंद, रायपुर, छत्तीसगढ़,डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व राजभाषा आयोग अध्यक्ष, रायपुर,छत्तीसगढ़, डॉ. प्रभु चौधरी महासचिव, हरेराम वाजपेई, इंदौर, भुनेश्वरी जसपाल कोरबा, परिवार एवं सभी मित्र गणों व साथ ही समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने बधाई, एवं शुभकामनाएं दी।
कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट की प्राध्यापिका पूर्णिमा कौशिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई सम्मानित
