पूर्व विधायक सिंघानिया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुचे विस अध्यक्ष महंत

भाटापारा। विधायक रहे राजकमल सिंघानिया का स्वास्थ्य की कुशल क्षेम पूछने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शंकरनगर स्थित उनके निवास जीवन अपार्टमेंट्स पहुँचे।उनके साथ पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा,सुभाष धुप्पड़, विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी अमित पांडे भी साथ मे थे। डॉ महंत ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे राजकमल सिंघानिया से मिलकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही सिंघानिया के परिवारजनों से मिलकर भी परिवार में सुख शांति की कामना की।

Leave a Reply