भाटापारा । जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व पर्युषण महापर्व कल 10 सितंबर से 19 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा पूरे विश्व में जैन समुदाय इस पर्व को बहुत आनंद के साथ भक्ति के साथ मनाते हैं.
*श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंच बाल्याती दिगंबर जैन मंदिर भाटापारा में
पर्युषण पर्व है की पूर्ण तैयारी हो चुकी है ।आज रोठ तीज के पावन दिवस पर मंदिर की मूल बेदी में भगवान के पीछे भामंडल एवं भगवान के ऊपर छत्र एवं अष्ट प्रातिहार विराजमान श्रीमती सुमन लता ,नेहा मोदी, रजनी मोदी, अभिनव मोदी ,सुरभि मोदी, अभिषेक मोदी द्वारा किया गया। मंदिर की में प्रतिदिनप्रातः 7:00 बजे मंगलाष्टक 7:30 बजे भगवान का मंगल अभिषेक 7.45 शांति धारा 8:15 पर मंगल आरती मंगल आरती के पश्चात श्री जी की प्रतिमा को मस्तक पर विराजमान कर भगवान की विधि के तीन परिक्रमा लगा कर भक्ति के साथ नृत्य के साथ विराजमान किया जाएगा ।सुबह 9:00 बजे से संगीत में पूजन अभिषेक जी के सानिध्य में धूमधाम से की जाएगी। उसके पश्चात शांति पाठ कर आज का पूजन का विसर्जन किया जाएगा। रात्रि 7:00 बजे श्री जी की मंगल आरती एवं श्रीमती सुमन लता मोदी द्वारा मां जिनवाणी का वाचन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रकाश मोदी नवीन गादिया एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने प्रदान की।
जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व पर्युषण महापर्व कल से होगा शुरू
