भाटापारा। मिली जानकारी के अनुसार इस समय पुरे देश में भारत सरकार के अंतर्गत आनेवाली रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आदेश जारी किया हुआ है जिसके तहत यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या या मुशीबत आने पर बचाव के लिए क्या क्या करना चाहिए इन्ही सभी बातो को लेकर जानकारी दी जा रही है।इसी कड़ी में आज दिनांक 09.09. 2021 को जीआरपी चौकी भाटापारा में चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह एवं स्टाफ के द्वारा लोगो को सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान घटित अपराध तथा महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराध से बचाव के संबंध में बताया गया तथा किसी प्रकार की अपराधिक घटना होने पर जीआरपी कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 1512 एवं आरपीएफ कंट्रोल रूम 182 पर सूचना देने समझाइश दी गई। बता देती तीजा के अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे के माध्यम से लोगों का आना-जाना जारी रहा है बड़ी संख्या में बहन बेटियों का आना और जाना लगा रहा लगभग सभी ट्रेनें खचाखच भरी रही। ऐसे मौके पर अधिक से अधिक यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने का प्रयास जीआरपी चौकी के द्वारा किया गया
जीआरपी चौकी भाटापारा ने चलाया जागरूकता अभियान
