राम नाम सप्ताह के जूलूस के अवसर पर श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज ने अतिथियों को मास्क,रसना और शीतल पेय का वितरण किया

भाटापारा। श्री राम नाम सप्ताह के 83 वे वर्ष के समापन और जूलूस के पावन अवसर पर श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज नवयुवक मंडल ,भाटापारा के सदस्यों के द्वारा जूलूस में शामिल हुये अतिथियों को मास्क ,रसना और शीतल पेय का वितरण किया गया ।साथ ही समिति के सदस्यों के द्वारा पूरे समय माइक के माध्यम से कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया ।*

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र (पप्पू ) गुप्ता ने भी नवयुवक मंडल के बच्चों को इस कार्य को करने के लिये पूरे समय प्रोत्साहित करते रहे।

इस मास्क ,रसना और शीतल पेय के वितरण में बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज,भाटापारा के कन्हैया गुप्ता , अनिल गुप्ता , महेश गुप्ता , रवि गुप्ता , गगन गुप्ता , सूरज गुप्ता , रतनलाल गुप्ता , विरेन्द्र गुप्ता और नवयुवक मंडल के अमर गुप्ता , हर्ष गुप्ता , गौरव गुप्ता , जुगल गुप्ता , प्रकाश गुप्ता , सौरभ गुप्ता , स्वप्निल गुप्ता, वेदांत गुप्ता , समीर गुप्ता , विशाल गुप्ता , दिव्यांश गुप्ता और जय गुप्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply