0 क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करने वाले थाना एवं चौकी प्रभारियों को दी गई कड़ी फटकार
भाटापारा। पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में आज पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला ने जिले के समस्त एसडीओपी, थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में विस्तार से अपराधों, कानून व्यवस्था एवं गुंडे बदमाशों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था, एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वाले लोगों पर कडी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इस दौरान क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करने वाले एवं क्षेत्र में अवैध कार्य होने की शिकायत पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़ी फटकार दी गई है। क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को चिन्हित कर, उन पर कडी कानूनी कार्यवाही करते हुए, अवैध कार्यों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। थाना, चौकी रक्षित केन्द्र परिसर की समुचित साफ-सफाई एवं स्टाफ में बेहतर अनुशासन बनाये रखने में जोर दिया गया। बैठक में VIP सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित शिकायत का तत्काल निकाल करने, सभी एसडीओपी को मर्ग डायरी मे उचित कार्यवाही कर फाईल करने हेतु समयसीमा निर्धारित करने तथा सायबर, महिला, नाबालिक बालक-बालिका संबंधी मामलों में अपराध दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी, एसडीओपी बलौदाबाजार सुभाष दास, एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल समस्त थाना एवं चैकी प्रभारीगण उपस्थित थे।
