बागेश्वर महोत्सव का सफल आयोजन

भाटापारा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज भाटापारा द्वारा श्री बागेश्वर महोत्सव 2021 का सफल आयोजन किया गया जिसमे समाज के इष्टदेव भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के साथ साथ कई संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया इस पावन कार्य मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में नगर के विधायक शिवरतन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज की ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गुप्ता समेत दर्जनों राष्ट्रीय,प्रदेश व नगर के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर समाज के द्वारा बागेश्वर पूजा का भव्य आयोजन किया गया था इसके साथ ही बागेश्वर भगवान की शोभायात्रा भी नगर में निकाली गई ।सर्व वैश्य समाज को एक करने की दृष्टि से कसौंधन वैश्य समाज भाटापारा द्वारा अन्य सम्मानित वैश्य समाज के प्रमुखों व सामाजिक बंधुओं को भी इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया गया पूरे कार्यक्रम का संचालन रवि गुप्ता व श्रीमती ममता गुप्ता द्वारा किया गया ।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संरक्षक केदारनाथ गुप्ता नगर अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता सचिव , नगर इकाई के अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुभाष गुप्ता सहसचिव महेश गुप्ता कसौंधन महिला मंडल,कसौंधन युवा मंडल के साथ साथ श्री राजकुमार गुप्ता सुरेश गुप्ता,शिवनारायण गुप्ता,डॉक्टर बृजबिहारी गुप्ता,संजय गुप्ता,विजय गुप्ता,प्रकाश गुप्ता,गोदावरी गुप्ता,रमेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,अनिल गुप्ता,आलोक गुप्ता,सूरज गुप्ता,रवि गुप्ता,मनोज गुप्ता,गगन गुप्ता,अनुभव गुप्ता एवं वैभव गुप्ता समेत समस्त श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज भाटापारा व बलौदाबाजार की विशेष भूमिका रही उक्ताशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गगन गुप्ता ने यह भी बताया कि सामाजिक भवन निर्माण में सहयोग हेतु विधायक द्वारा दस लाख रुपये नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पाँच लाख रुपये व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा स्वयं की ओर से पाँच लाख रुपये देनें की घोषणा मंच से की गई।

Leave a Reply