आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल संसद का चुनाव संपन्न

भाटापारा। चुनाव के बिना लोकतंत्र की परिकल्पना भी नही की जा सकती है, एक तरह से लोकतंत्र और चुनाव को एक-दूसरे का पूरक माना जा सकता है। चुनावों में अपने मतदान की शक्ति का प्रयोग करके एक नागरिक कई बड़े परिवर्तन ला सकता है और इसी के कारण लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को उन्नति का समान अवसर प्राप्त होता है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव काफी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और क्योंकि भारत को विश्व को सबसे बड़े लोकतंत्र के रुप में भी जाना जाता है, इसलिए भारत में चुनावों को काफी अहम माना जाता है। आजादी के बाद से भारत में कई बार चुनाव हो चुके और इन्होंने देश के विकास को गति देने का एक महत्वपूर्ण कार्य किया। यह चुनाव प्रक्रिया ही है, जिसके कारण भारत में सुशासन, कानून व्यवस्था तथा पारदर्शिता जैसी चीजों को बढ़ावा मिला है। छात्र और छात्रओं को चुनावी समझ को विकसित करने के लिए आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिजाभाट में हेड बॉय ,हेड गर्ल और क्लास प्रीफेक्ट का चुनाव कराया गया जिसमें विद्यालय के एडमिन हेड एन्टो थॉमस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाई जिन्होंने उम्मीदवार के नामांकन और निष्पक्ष वोटिंग से जुड़े हर बारीकियों को सभी छात्रों को समझाया और लोकतंत्र के महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। चुनाव में हेड बॉय के लिए क्लास बारहवी कॉमर्स संकाय के आयुष वैष्णव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तुषार आर्य को 12 मतो से पराजित कर हेड बॉय का पोस्ट पर जीत दर्ज की। हेड गर्ल के लिए विज्ञान संकाय की गरिमा वर्मा को निर्विरोध हेड गर्ल चुन लिया गया। कक्षा एक से बारहवीं तक मे प्रत्येक क्लास में से एक प्रीफेक्ट और सब प्रीफेक्ट का चयन किया गया। सभी चयनित उम्मीदवारों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कर्तव्य बोध की शपथ दिलाई । चुनाव से सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर विद्यालय के प्राचार्य नितेश रंजन भास्कर ने सभी चयनित उम्मीदवारों का शुभकामना देते हुए कहा कि चुनाव और लोकतंत्र एक दूसरे के पूरक है, एक बिना दूसरे की कल्पना भी नही कि जा सकती है। वास्तव में लोकतंत्र के विकास के लिए चुनाव बहुत ही आवश्यक हैं। यदि एक लोकतांत्रिक देश में निश्चित अंतराल पर चुनाव ना कराये जायें तो वहां निरंकुशता और तानाशाही का बोलबाला हो जायेगा। इसलिए एक लोकतांत्रिक देश में निश्चित अंतराल पर चुनावों का होना काफी आवश्यक है।

Leave a Reply