भाटापारा में कोरोना की स्थिति संभली, कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया तेज

भाटापारा। कोविड-19 की स्थिति फिलहाल थोड़ी सामान्य है इसलिए सभी स्कूल कॉलेजों को कक्षा के अनुसार खोले जाने का आदेश हो जाने के बाद अब एडमिशन की प्रक्रिया तेजी के साथ की जा रही है। भाटापारा की कॉलेजों में भी एडमिशन की प्रक्रिया लगातार चल रही है एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है जिसकी वजह से छात्र छात्राओं को ऑनलाइन की प्रक्रिया अपनानी पड़ती है पहले चरण में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सूची भी जारी हो चुकी है 24 अगस्त को आखरी तारीख थी किंतु रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश के बाद इसकी अंतिम तिथि 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई फल स्वरूप 25 व 26 अगस्त को भी एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चालू थी उम्मीद है कि 27 अगस्त को एडमिशन की दूसरी सूची जारी हो सकती है भाटापारा के शासकीय गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय में बीए बीएससी बीकॉम बीएससी बायोलॉजी बीएससी टेक्नोलॉजी सभी में एडमिशन की प्रक्रिया का दौर चल रहा है । एडमिशन के लिए कितने लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है जिसकी वजह से यह नहीं पता चल पाता है कि कितने लोगों ने आवेदन भरा है भाटापारा में बीए प्रथम वर्ष के लिए कुल 465 सीटें हैं जबकि बी काम के लिए 200 सीटें हैं बीएससी पार्ट वन के लिए 180 सीटें हैं बीएससी मैथ्स के लिए 80 सीटें हैं जबकि बीएसई टेक्नोलॉजी के लिए 30 सीटें कॉलेज में हैं इन सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जाने का क्रम चल रहा है आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है उसके बाद रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश अनुसार आगे की कार्रवाई होगी ।बताया गया है कि इसी प्रकार सभी क्लासों के लिए आवेदन की प्रक्रिया निरंतर चल रही है एडमिशन की प्रक्रिया भी निरंतर चल रही है एवं सभी क्लासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

कालेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी
कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया निरंतर जारी है आने वाले समय में ही पता चलेगा कि कितने छात्रों को प्रवेश मिल पाया है और कितने को नहीं। 31 अगस्त के बाद रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। पहले चरण में प्रवेश का ऐसा ही ट्रेंड रहता है और दूसरा चरण भी करीब-करीब इसी प्रकार का ही होता है मेधावी छात्र छात्राओं का नाम कई कालेजों की मेरिट लिस्ट में होते हैं जब एक कॉलेज में प्रवेश ले लेते हैं सब बाकी कॉलेजों की सीटें खाली होती जाती है।
डॉ श्रीमती निशा शर्मा
प्राचार्य शासकीय गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय भाटापारा

Leave a Reply