पूछताछ अधिकारी के अभद्र व्यवहार की स्टेशन मास्टर और जीआरपी थाने में शिकायत

भाटापारा। ट्रेन यात्री कैलाश अग्रवाल ने पूछताछ अधिकारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत स्टेशन मास्टर एवं जीआरपी थाना मैं लिखित में की है ।कैलाश अग्रवाल ने बताया कि 21 अगस्त को लगभग 1:30 बजे ट्रेन क्रमांक 0283 के डिब्बे की स्थिति की जानकारी हेतु जब वह पूछताछ अधिकारी के पास गया और गाड़ी के को संबंधी जानकारी मांगी तो ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी द्वारा उचित जानकारी नहीं दी गई एवं टिकट की मांग की गई तब कैलाश अग्रवाल के द्वारा उक्त अधिकारी से पूछा गया कि टिकट दिखाने का कोई नया नियम आया है क्या मैं तो सिर्फ आपसे बोगी नंबर बताते हुए वह कहां पर है उसकी जानकारी मांग रहा हूं तब ड्यूटी पर तैनात उक्त अधिकारी ने गुस्से में आकर टिकट कैंसिल करने की धमकी दी और मुझे जानकारी दिए बगैर टिकट को फेंक कर वापस कर दिया तब मैंने उस अधिकारी को उसकी शिकायत करने की बात कही और ट्रेन पकड़ने के लिए सीढ़ी पर चढ़ने लगा तभी वह अधिकारी बाहर आकर मुझसे अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगा तब मैंने शिरडी के पास बैठे पुलिस वाले भैया को आवाज देकर कहा कि सर यह कैसे गाली दे रहा है उसको देखिए तब पुलिस वाले भैया ने आकर उसे वापस भेजा था पश्चात क्योंकि ट्रेन आने वाली थी इसलिए मैं सीधे ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर चला गया और उस वक्त शिकायत नहीं कर पाया अब उमरिया से लौट के आने के बाद उक्त व्यक्ति की लिखित शिकायत कर रहा हूं कैलाश अग्रवाल ने शिकायत करते हुए कहा है कि ना जाने कितने यात्रियों के साथ यह पूछताछ मैं बैठा अधिकारी बुरा बर्ताव करता होगा ज्यादातर यात्री समय अभाव की वजह से कोई शिकायत नहीं कर पाते हैं कैलाश शर्मा ने अपने पत्र में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

Leave a Reply