भाटापारा। सोमवार को प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर भाटापारा का सर्राफा व्यवसाय पूरी तरह बंद रहा। सोमवार को दिनभर सराफा की दुकानें बंद रही जिसकी वजह से खरीदारी करने आए लोगों को भटकना पड़ा ।इस संदर्भ में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार दमानी ने बताया कि हाल मार्क और यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर एच यू आई डी के विरोध में सोमवार 23 अगस्त को समस्त सराफा की दुकानें बंद रही। यह बंद अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के आह्वान पर किया गया है। सराफा व्यवसाई प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सोने के आभूषणों कि 16 जून से फेज वाइज तरीके से हाल मार्किंग करना जरूरी किया गया है, इसमें एच यू आई डी को लेकर समस्या सामने आ रही है। इसके समाधान को लेकर कई बार हमारे एसोसिएशन के द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। प्रशांत गुप्ता ने आगे बताया कि सरकार के द्वारा जो प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा जा रहा है वह काफी जटिल है। उसमें फ्राड होने की काफी ज्यादा गुंजाइश है। इसलिए सराफा एसोसिएशन की मांग है कि एच यू एल डी की प्रक्रिया को बंद करके उसकी जगह पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। इसी मांग को लेकर सोमवार को 1 दिन का सांकेतिक बंद रखा गया था।
भाटापारा में हाल मार्क और यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर एचयूआईडी के विरोध में सराफा बाजार बंद रहा
