भाटापारा एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का किया आयोजन

भाटापारा। युवा विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश सचिव विवेक यदु के नेतृत्व में भाटापारा एनएसयूआई द्वारा आज 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। विवेक यदु ने बताया कि आज मुख्यमंत्री ल भूपेश बघेल का 60वां जन्मदिन मनाया जा रहा जिसको देखते हुवे पूरे प्रदेश में 60 साल 60 आयोजन का कार्यक्रम एनएसयूआई द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़िया गौरव दिवस के रूप में भाटापारा NSUI ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर “खेलही छत्तीसगढ़-बढ़ही छत्तीसगढ़” के नारे को बढ़ाते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव विवेक यदु,विधानसभा अध्यक्ष अमित मार्कण्डेय,कार्य विधानसभा अध्यक्ष शदाब जालियावाला, शहर अध्यक्ष हरीश लहरे,युवा कांग्रेस से महेंद्र सेन,लोकेश मंगलानी,राज जांगड़े,अल्ताफ खान,विजय महिलांगे,मोइन पारेख,ओमकार कुर्रे,यश,मनोज साहू,ललित दिवाकर,आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply