महिला पंचायत सचिवों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजी राखी, याद दिलाया उनका वादा

भाटापारा। प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के आह्वान पर पंचायत सचिव संघ भाटापारा जनपद की महिला सचिवों ने मुख्यमंत्री के नाम राखी और पत्र भेज कर उन्हें उनके द्वारा किया गया वायदा याद दिलाया।
स्थानीय जनपद पंचायत सचिव संघ की महिला सदस्यों सुषमा बंजारे,गंगा डहरिया,सुरेखा बन्धु,कुंती धुव,भगवती साहू ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि आपने दिसंबर 2021तक हम पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा किया है, जिसके लिए पंचायत सचिव संघ हमेशा आपके आभारी रहेंगे। आपने हमारा भविष्य उज्जवल कर हमारी रक्षा की है। इस रक्षाबंधन का पहला रक्षासूत्र हम पंचायत सचिव बहने आपको सादर संप्रेषित कर निवेदन करते है कि हमें शासकीयकरण कर अपना वायदा पूरा करते हुए हमे आशीर्वाद प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि पंचायत सचिव संघ के बैनर तले 26 दिसम्बर से 23 जनवरी तक 11000 पंचायत सचिवों के द्वारा विभिन्न चरणों में अपनी एक सुत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन काम बंद, कलम बंद आंदोलन किये थे। जिस पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिसम्बर 2021 के पूर्व सचिवोें की समस्या दूर कर देने का आश्वासन दिया था। जिसे पुनः याद दिलाने के लिये यह अनुठा पहल किया जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत अनुसूची 11 में निहित प्रावधान के अनुसार सचिव 29 विभागों का 200 प्रकार से अधिक का कार्य संपादन करते है और पंचायती राज व्यवस्था के सपनों को साकार करने वाले एक प्रमुख कड़ी होने के बाद भी आज 27 वर्षो से कार्य करने के बावजूद उपेक्षित है।

Leave a Reply