रसोई गैस में 25 रुपए की बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भाटापारा। घरेलू रसोई गैस में एक बार फिर से मोदी सरकार ने तड़का लगा दिया और 17 अगस्त दिन मंगलवार से 25 रूपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। इस मूल्यवृद्धि से गैस उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी व आक्रोश देखा गया । पूर्व में गैस सिलेंडर का भाव ₹915 प्रति गैस सिलेंडर था जो 17 अगस्त दिन मंगलवार से ₹940 प्रति गैस सिलेंडर हो गया है। लगातार गैस के दामों में वृद्धि होने से लोगों ने केंद्र सरकार को पूर्णता विफल बताया है। महंगाई केंद्र कि मोदी सरकार में चरम सीमा पर पहुंच चुकी है ।इस मामले में भाटापारा कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा कांग्रेश के जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष रमेश यदु ने एक बयान जारी कर केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है मोदी सरकार के राज में महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है जिससे आम आदमी की कमर टूट रही है ।केंद्र की मोदी सरकार गांव गरीब किसानों की विरोधी सरकार है उन्होंने कहा कि बात-बात पर गैस सिलेंडर लेकर निकलने वाली केंद्र की एक महिला मंत्री एवं छत्तीसगढ़ की एक भाजपा की महिला नेता इन दिनों क्यों चुप है क्या उन लोगों को गैस सिलेंडर की महंगाई की जानकारी नहीं है रमेश यदु ने आगे कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय सर पर गैस का सिलेंडर लेकर निकलने वाली महिला मंत्री अब चुप क्यों बैठी हुई है और कहां छुप कर बैठी हुई है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया है कि जब तत्कालीन कांग्रेस की सरकार के समय में गैस सिलेंडर के दाम आज से आधा थे पर अभी ऐसा क्या हो रहा है कि गैस सिलेंडर के दाम दुगने से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि होने से पूरे देश की महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है और महिलाओं में गैस सिलेंडर के महंगाई को लेकर घर नाराजगी भी है। रमेश ने कहा कि जल्द ही गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेश मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply