
भिलाई 3। समीपस्थ ग्राम सोमनी में आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शाला विकास समिति की अध्यक्ष सुलेन वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से परिपूर्ण भाषण और कविताओं का पाठ किया।कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
