
पाटन। नगर पंचायत पाटन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के द्वारा किया गया ततपश्चात,अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पाटन नगर में अरबो रुपये के विकास कार्य किये जा रहे है। जिसमें कई कार्य पूरा कर लिया गया है। कई निर्माण कार्य प्रगति पर है,उन्हें भी जल्दी ही समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस तरह हमर पाटन एवं गड़बो नवा पाटन की परिकल्पना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से संभव हो सका है।अभी हाल ही में शिक्षित बेरोजगारों के लिए विभिन्न विभागों में लगभग साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे निश्चित ही प्रदेश के बेरोजगार भाई बहनों को लाभ मिलेगा
स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी कार्यक्रम के अवसर मुख्य रूप से बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन,हेमंत देवांगन, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन,तरुण बिजौर,लीलाधर वर्मा,शीतल कमलकिशोर वर्मा,अर्पिता आभाष शर्मा,प्रेमलता देवांगन,मनीष देवांगन,लीलेश वर्मा,अशोक ठाकुर,मोहन देवांगन,योगेश भाले(नेता प्रतिपक्ष) कैलाश देवांगन, डोमेन भारती, मोहन देवांगन,चंद्रकला यादव, सोहन बघेल,लोकेश नायक,बिसौहा देवांगन,सुनील सोनी,संतोष मालवीय,श्रीकांत देवांगन,पुरुषोत्तम कश्यप,आदित्य तिवारी,नीरज सोनी,चंद्रशेखर देवांगन,अमन कश्यप,मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, नरेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ बाजपेयी एवं कर्मचारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
