हरगोपाल शर्मा आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बने


भाटापारा। गत दिनों आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक समाज के कुंदन भवन में आयोजित की गई जिसमें निवृत्तमान अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा(फग्गा) के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नये अध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से हरगोपाल शर्मा को आदि गौड़ ब्राह्मण समाज भाटापारा का अध्यक्ष चुना गया। ज्ञात हो कि हरगोपाल शर्मा शुरु से ही धार्मिक व सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहे है व नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े है । उनके अध्यक्ष बनने पर विधायक शिवरतन शर्मा व स्थानीय के अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों के सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी ।
तदुपरांत उन्होंने अपनी कार्यकारणी घोषित की जिसमे संरक्षक – द्वारिका प्रसाद पांडेय,राधेश्याम शर्मा(फग्गा),डॉ, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल भृगु,दिनेश उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, डॉ, बसंत भृगु,ओम प्रकाश जोशी व सन्तोष शर्मा(pwd) सलाहकार समिति – देवेंद्र भृगु, मुरली ओझा,घनश्याम शर्मा, मधुसूदन शर्मा व प्रदीप शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष -पुरषोत्तम शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष -गोविंद बिस्सा महासचिव – विजय पांडेय सचिव- राकेश तिवारी सहसचिव – अनुज विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष – लक्ष्मीनारायण शर्मा(लछु काका) प्रचार प्रसार प्रमुख – अभिषेक उपाध्याय(बंटी) कार्यकारणी सदस्य- राजेन्द्र शर्मा, राजू तिवारी, नरेश शर्मा, शंकर शर्मा, डॉ, सुधाकर शर्मा, प्रमेन्द्र भृगु,विपिन शर्मा, विपिन पुरोहित,उमाकांत शर्मा, शैलेष दवे ।युवा शाखा अध्यक्ष – प्रसुन शर्मा महामंत्री- उत्कर्ष शर्मा बनाये गये ।
समाज की उक्त बैठक में प्रमुख रूप से निवृतमान अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, महामंत्री देवेंद्र भृगु,द्वारिका प्रसाद पांडेय,डॉ, ओमप्रकाश शर्मा,छगनलाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम शर्मा, ओमप्रकाश जोशी,राजकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्रीहरि पांडेय,डॉ, गौरी भृगु,चन्दरतन पुरोहित,ओमप्रकाश पांडेय,घनश्याम वैष्णव, देवनारायण शर्मा,सुशील भृगु,पुरषोत्तम शर्मा, नरेश शर्मा, राजेश भृगु,लच्छू काका, वेदप्रकाश बिस्सा,राजू तिवारी,वेदप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, प्रसुन शर्मा, नन्दलाल तिवारी,विजय पांडेय,उत्कर्ष शर्मा, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे ।
सभी ने नये अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
हरगोपाल शर्मा ने भी समाज के सभी वरिष्ठ जनो व युवा साथियों के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया व यह विश्वास दिलाया कि समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं आप सभी के सहयोग से अच्छे ढंग से निभाउंगा व जिससे समाज का गौरव बढे वह कार्य सम्पादित करूँगा ।

Leave a Reply