भाटापारा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा में जल्द ही एटीएम लगाया जाएगा इसके लिए शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके जोशी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसपी चंद्राकर ने भाटापारा पहुंचकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा का निरीक्षण किया और इस दौरान उनके साथ शाखा प्रबंधक सुनील एमएस मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार को सहकारी बैंक का घूम-घूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश शाखा प्रबंधक को दिए। बाद में दोनों अधिकारी जोशी एवं चंद्राकर ने बातचीत में बताया कि भाटापारा की शाखा बहुत पुरानी शाखा है वर्तमान परिवेश में यहां पर एटीएम का होना अति आवश्यक है इसलिए एटीएम लगाने की कार्यवाही शुरू की जा रही है । एटीएम के लग जाने के बाद बैंक में पढ़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो पाएगा और लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी ।इसके अतिरिक्त उन्होंने शाखा के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कृषकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा शाखा से मिल सके यही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का लक्ष्य है
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा में जल्द ही लगाया जाएगा एटीएम
