भाटापारा। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य सतीश अग्रवाल द्वारा अपोलो संयंत्र सिमगा ब्लॉक में निर्माणाधीन फैक्ट्री का जा कर निरीक्षण किया । मौके पर पाई गई अनियमितताओं के संदर्भ में सतीश अग्रवाल ने प्लांट के अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का कोई अन्याय ना हो सभी को शासकीय नियमों के अनुसार ही सुविधाएं एवं मजदूरी दी जाए । इस दौरान कार्यक्रम को से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास भी सतीश अग्रवाल के द्वारा किया गया और मौके पर उपस्थित सभी मजदूरों से कहां की वे सभी बीओसी में पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उनसे जानकारी लेने पर बताया कि वहां कार्य कर रहे ठेकेदारों व कर्मकारों का पंजीयन नहीं हुआ है कंपनी द्वारा कर्मकारों की सुरक्षा व उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है जिसमें कमी देखने को मिली अंदर की सड़कें की हालत बहुत बदतर है जिसमें दुर्घटना संभावित है। इन सब बातों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के निगम मंडल के सदस्य 30 अग्रवाल ने प्लांट की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की और सभी शिकायतों को दूर करने के निर्देश जारी किए। मौके पर उपस्थित कर्मकारों ने सतीश अग्रवाल से शिकायत की उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित दर से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है । जिस पर सतीश अग्रवाल ने घोर नाराजगी व्यक्त की और इस संदर्भ में प्लांट के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी को शासकीय दरों पर मजदूरी दिलाने की व्यवस्था की जाए । उन्होंने कर्मकारों कहा कि सभी कर्म कारों की सुरक्षा आवश्यक सुविधाएं व शासन से निर्धारित दरों पर भुगतान निश्चित किया जाएगा । वही रेट बोर्ड गेट में लगाने की भी बात की गई ।स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने हेतु प्लांट के अधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की। साथ में सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार नायक रवि तिवारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ शासन के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने कड़े शब्दों में स्पष्ट कहा है कि यदि उनके द्वारा मजदूरों के मामले में कोताही बढ़ती जाती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी। बाद में सतीश भगवान अपने साथियों सहित रिंगनी रेलवे साइडिंग भी पहुंचे तथा स्थल निरीक्षण किया।
भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने अपोलो संयंत्र का निरीक्षण किया
