पांच लाख से अधिक की मोटरसाइकिल बरामद, चोर और खरीददार पकड़े गए

बिलासपुर। लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सभी थाना /चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके सकारात्मक परिणाम आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे के नेतृत्व में सिविल लाईन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों और खरीददारों को पकड़ा है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दीपू कौशिक 1 नग मोटर सायकल रखा हुआ है जिसे बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा है। पूछताछ करने पर आरोपी दीपू कौशिक ने शहर के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके अन्य साथी सोमेश कश्यप, दीपू कौशिक, सूरज माधूर से भी पूछताछ किया गया। जिन्होने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। अरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 10 मोटरसाइकल जब्त किए है इसकी कीमत बाजार में 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे, उप निरी मनोज पटेल ,प्र.आर. 335 सूरज तिवारी, आर. सरफराज खान, विकास यादव, बलबीर सिंह, गोकुल जांगडे, अविनाश पाण्डेय, राजेश नारंग , देवेन्द्र दुबे, आशीष कुमार दूजराम पटेल, जलेश्वर राजपूत ,रजनी कांत ओग्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply