कोरोना टीका को-वैक्सीन और कोविशील्ड की अलग-अलग खेप रायपुर पहुंची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोवैक्सीन के बाद कोविशील्ड की नई खेप पहुंची है। मुंबई से रायपुर पहुंची फ्लाइट 6 ई-5733 से 17 बॉक्स उतारे गए। यह जानकारी रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद से आज 20 बॉक्स करीब 1 लाख डोज कोवैक्सीन प्रदेश को मिली है। वैक्सीन की सप्लाई मिलने से टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ेगी

Leave a Reply