भाटापारा। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर विकासखंड भाटापारा के कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्रों को पुस्तकें वितरित की गई ।
उक्त कार्यक्रम पर गांव से सरपंच प्रतिनिधि ,उपसरपंच दीनदयाल साहू गणमान्य नागरिक गण, प्राचार्य संजय तिवारी एवं सहायक शिक्षक गण खिलावन साहू, सरिता पात्रे ,नीलकमल अग्रवाल, भारती नाग, देब्यानी कटकवार,यूनेश्वररी ध्रुव, अभिलाषा दान, यादराम यादव, आदि के उपस्थिति में लगभग 260 विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किताबें वितरित की गई।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने की।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने वर्तमान विकट परिस्थिति( कोरोना काल) में स्वाध्याय के साथ तन्मयता से पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रेरित किया तथा आह्वान किया कि आने वाले समय में भी कोरोना की आशंकाओं को देखते हुए विद्यार्थी अधिक मेहनत और लगन से अपना स्वाध्याय के साथ पढ़ाई करेंगें।
नौवीं – दसवीं के छात्रों को पुस्तकें वितरित की गई
