भाटापारा के आदित्य भारतीय कुराश महासंघ की रार्ष्ट्रीय कार्यकारिणीं में

भाटापारा ।नगर के आदित्य सिंह ठाकुर भारतीय कुराश महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए, 15 जुलाई 2021 को अहमदाबाद (गुजरात) आयोजित विशेष वार्षिक आमसभा में हुआ निर्वाचन , कुराश खेल एशियाई खेलों में सम्मिलित खेल है आदित्य पहले भी वर्ल्ड जूनियर कुराश चैंपियनशिप एवं सीनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में बतौर कोच एवं मैनेजर की भूमिका निभा चुके है , वर्तमान में आदित्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव भी है इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के खिलाड़ी लगातार र्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे है कुराश खेल प्रशासक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य निर्वाचित किया गया है इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा , छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जी एस बॉम्बरा छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सदस्यगण ,जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष धीरज बाजपेयी , जिला ओलिंपिक संघ के सचिव ह्र्दानन्द साहू , इंद्रजीत पाध्ये , समस्त जिला खेल संघ बलौदाबाजार भाटापारा , खेल प्रशिक्षकों एवं ख़िलाडियो ने शुभकामनाये दी।

Leave a Reply