बिलासपुर। गुरुघासीदास केंद्रीय विवि में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ आलोक चक्रवाल नए कुलपति होंगे। वे डॉ अंजिला गुप्ता का स्थान लेंगे।
गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में सौराष्ट्र युविवर्सिटी राज़कोट गुज़रात के प्रोफ़ेसर डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल को नया कुलपति बनाया गया है। वे गुरूघासीदास विश्विद्यालय की कुलपति अँज़िला गुप्ता का स्थान लेंगे। भारत सरकार की ओर से आदेश ज़ारी कर दिया गया है। जानक़ारी मिली है कि डॉ आलोक कुमार चक्रवाल सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में कामर्स एंड बिजनेस एडमिस्ट्रेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। 52 वर्षीय डॉ चक्रवाल शिक्षण व रिसर्च के क्षेत्र में लम्बा अनुभव रख़ते हैं। डॉ आलोक तीन गोल्ड मैडल हासिल कर चुके हैं और उनके कुछ पेपर को अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में अवार्ड मिल चुका है।
