रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से राज्य में कानून प्रभावशील है।
श्री बघेल ने आज बेमेतरा रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार आदिवासियों की संस्कृति को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में बस्तर में बड़े पैमाने पर देवगुड़ी और घोटुल के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने सर्व आदिवासी समाज की मांगों पर कहा कि समाज के प्रतिनिधि उनसे मिले थे, उनकी मांगों पर विस्तार से बातचीत हुई है। सरकार जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए काम कर रही है। आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा दिया गया है।
धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, आदिवासियों की संस्कृति बचाने सरकार प्रतिबद्ध – भूपेश
