भाटापारा। चोरी के मामले में शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 8 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल दो हार्ड डिस्क, सब्बल, गैती, रॉड, सहित मोबाइल व नकदी रकम जप्त की गई है। इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के निर्देशन पर संपूर्ण कार्यवाही की गई है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी रामप्रसाद ध्रुव उर्फ छोटू पिता शोभाराम ध्रुव उम्र 21 साल और सीताराम ध्रुव पिता शोभाराम ध्रुव उम्र 19 साल पता पंचशील नगर भाटापारा के कब्जा से 03 मोटर सायकल , 02 हार्ड डिस्क , सब्बल गैंती ,राड , मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल कीमती 85000 रू को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
प्रार्थी सधेला राम यादव पता भटचौडा थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ0ग0 जिला बिलासपुर के मोटर सायकल को दिनांक घटना समय 08/07/2021 के दरम्यानी रात को रेल्वे फाटक माता देवालय गेट अंबुजा रेल लाईन पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 255/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रार्थी राजकुमार देवागंन पता मातादेवालय वार्ड भाटापारा के जिया इंटरप्राइजेस हेमु कल्याणी वार्ड माता देवालय वार्ड से दिनांक 20/07/2021 के दरम्यानी रात को नगदी 7000 रूपये एवं CCTV व DVR कीमती 8000 रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 288/2021 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रार्थी विरल दमानी पता टिकरापारा बिलासपुर छ0ग0 ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 17/07/2021 के 01 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बजरंग वार्ड भाटापारा रेल्वे फाटक के पास SBI ATM में चोरी करने के नीयत से ATM मशीन का एक नग टच स्क्रीन डिस्पले ,एक नग आरपी ,एक नग EPP बटन ,एक नग लोवर डोर लाक को तोडकर पूर्णत: क्षतिग्रस्त किया है,रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 272/2021 धारा 379,427,511 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रार्थी पदमनी सिंगरैल पता गुरूनानक वार्ड भाटापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25/04/2021 से 28/04/021 के बीच नगदी रकम व DSLR को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 164/2021 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रार्थी विनय कुमार मल पता शंकर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31/03/2021 से 03/04/2021 के बीच नगदी रकम व सीसीटीवी DVR को चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 150/2021 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रार्थी सत्यजीत सलूजा पता बलभद्र वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/04/2021 को लोहा को पोल को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 179/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रार्थी संतोष गुप्ता पता बलभद्र वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 30/05/2021 के दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पाईप वायर CCTV केमरा को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध 188/2021 धारा 457 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।प्रार्थी कमल कुमार देवागंन पता के के वार्ड भाटापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 11/07/2021 के दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 257/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त प्रकरणों में चोर का पता लगाने के लिए थाना प्रभारी *निरीक्षक विजय चौधरी* ने विशेष कार्य योजना बनाकर स्टाफ को निर्देशित कर मुखबीर को सक्रिय किया था और पंचशील नगर भाटापारा में आने जाने वाले संदेहियों पर नजर रखने के लिए बताया । पिछले सप्ताह में उक्त आरोपीगण के द्वारा घटना कारित किये थे जिसमें कुछ जगह आरोपी के हुलिया का पहचान किया गया था इसी आधार पर आरोपी सीताराम ध्रुव पिता शोभाराम ध्रुव उम्र 19 साल पता पंचशील नंबर भाटापारा को पता तलाश कर थाना लाया गया पूछताछ किया तो उक्त सभी घटना को अपने सगे भाई रामप्रसाद ध्रुव पिता शोभाराम ध्रुव उम्र 21 साथ मिलकर अंजाम देना बताये ,दोनो के लिए रहने का कोई स्थान नही है पूर्व में जो मकान था उसे बेच दिये है रात में चोरी का काम करते है दिन में खेत के मेंड की ओर आड बनाकर रहते थे पुटपाथ में जीवन यापन कर रहे थे चोरी किए हुए समान को पंचशील नगर में छिपाकर रखते थे आरोपीगण के कब्जा से 03 मोटर सायकल , 02 हार्ड डिस्क , सब्बल गैंती ,राड , मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल कीमती 85000 रू को जप्त किया गया आरोपीगण को चोरी के आठ प्रकरण में दिनांक 21/07/2021 को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है ।
