भाटापारा पुलिस ने की सट्टेबाजों पर कार्यवाही, 9 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

भाटापारा। भाटापारा नगर पुलिस के द्वारा सट्टा पर की गई बड़ी कार्यवाही पुलिस के द्वारा अलग-अलग कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से ₹11580 एवं सट्टा पट्टी जप्त की गई है घटना के संदर्भ में आगे की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि हटरी बाजार मछली मार्केट ,बस स्टैण्ड,सदर बाजार चावला मेडिकल के पास ,महासती वार्ड सती मंदिर के पीछे के पास चार पांच जगह अंको पर रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी कागज में अंको के सामने रकम लेख कर अधिक रकम मिलने का लालच देकर सट्टा खेला रहे है तथा लोगों की काफी अधिक भीड लगी है कि सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस द्वारा टीम बनाकर एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 1. नाथू राम गोड पिता जनकराम गोड उम्र 65 साल साकिन खोलवा थाना भाटापारा ग्रामीण 2.कमलेश जांगडे पिता सेवकराम जांगडे उम्र 19 साल साकिन संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा 03. राठौर दास डहरिया पिता सखाराम डहरिया उम्र 64 साल साकिन गुरूनानकवार्ड भाटापारा 04. देवेन्द्र ध्रुव पिता सुकूल ध्रुव उम्र 38 साल साकिन खोलवा थाना भाटापारा ग्रामीण 05-उदेय राम कौशल पिता साधराम कौशल उम्र 49 साल साकिन बलभद्रवार्ड भाटापारा 06. शिवानंद आनंद पिता शिरवा आनंद उम्र 40 साल साकिन संतरविदास वार्ड भाटापारा 07.दिपक टंडन पिता श्यामरतन टंडन उम्र 39 साल साकिन महासती वार्ड भाटापारा 08. उदेय राम चेलक पिता सदाराम चेलक उम्र 45 साल साकिन गुरूनानकवार्ड भाटापारा 09. सुशील कुमार पिता चंदरमल थोरानी उम्र 48 साल साकिन मातादेवालय वार्ड भाटापारा को रंगे हाथ पकडे आरोपीयों के कब्जे से कुल नगदी रकम 11580/ रूपया एवं सटटा पटटी लिखा मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपीयों का कृत्य अप. धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिर. कर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमाक 279/21, 280/21, 281/21, 282/21, 283/21, 284/21, 285/21, 286/21, 287/21 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू, नेतराम पटेल, सउनि विजय केशरिया, प्रधान आरक्षक अंशुमान पाण्डे, राजकुमार ठाकुर, सुनील खुटे , आरक्षक भारत भूषण पठारी, गौरीशकर भारद्वाज , दीपक ध्रुव का विशेष योगदान रहा थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply