रायपुर। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक द्रोणिका बनी हुई है। साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। इसके असर से प्रदेश में बदली-बारिश की स्थिति बनी हुई है।
प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
