भाटापारा। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बलात्कार करने वाले एक आरोपी को शहर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 14 मई को सूचक निवासी मुशी इस्माईल वार्ड भाटापारा ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड्की को दिनांक 10.05.2021 के शाम 06/30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले गया है कि लिखित आवेदन पर थाना भाटपारा शहर में अपराध धारा 363, 366,376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक हितेश जंघेल , प्रआर नरेन्द्र निषाद, आरक्षक भारत भूषण पठारी, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा राठौर, महिला आरक्षक मंजू साहू के साथ विशेष टीम का गठान कर अपह्त बालिका की पता तलाश की गई। जिसमे एक एक कड़ी जोड़ते हुए तथा सायबर सेल बलौदाबाजार के आरक्षक कुमार जायसवाल , महिला आरक्षक नेहा तिवारी की मदद से टेक्नीकल सहारा लेकर अपह्त बालिका का उरला, रायपुर में होना पता चलने पर बालिका को आज दिनांक 18-07-2021 को आरोपी विक्की देवदास उर्फ दादू उर्फ गोल्डन पिता मोती लाल देवदास उम्र 21 वर्ष साकिन उरला रायपुर के पास से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।