मानव सेवा दल द्वारा वृक्षारोपण किया गया

भाटापारा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल महाराज की प्रेरणा से मोहिना माता जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर छतीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ही साथ मानव सेवा दल भाटापारा जिला बलौदाबाजार के द्वारा आज हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राँगण करहिबाज़ार में लगभग 20 औषधियुक्त ,फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया ।उक्त कार्य को सफल बनाने में मानव सेवा दल के सदस्य गणेश साहू,हरिशंकर पटेल, बलराम पटेल,अंजली पटेल,दानी पटेल रानू,ईसु एवं आयुष का सराहनीय योगदान रहा।उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश साहू ने दिया।

Leave a Reply