गणेश ध्रुव,आयोग के सदस्य बने,,बधाइयों का लगा ताँता
भाटापारा। प्रदेश कांग्रेस के सचिव गणेश सिंह ध्रुव को अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति के पश्चात उनको बधाई देने वालो का ताँता लगा रहा। अपनी नियुक्ति के लिए गणेश ने प्रदेश के सभी बड़े नेताओ के प्रति अभार जताया है।
निगम मण्डल आयोग की देर शाम जारी हुई सूचि में नगर के युवा आदिवासी नेता प्रदेश कांग्रेस सचिव गणेश सिंह धुव को अनुसूचित जाति जन जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। गणेश सिंह धुव इस जारी सूचि में पुरे बलौदा बाजार भाटापारा जिले में एक मात्र अकेले कांग्रेस नेता है जिन्हे आयोग में सदस्य के रूप में जगह मिली।उनकी नियुक्ति की खबर आते ही उनको देर रात तक उनके मोबाईल पर और फिर शुक्रवार की सुबह उनके कृष्णा नगर स्थित निवास पर बधाई और शुभ कामना देने वालो का ताँता लगा रहा। गणेश धुव ने बधाई शुभ कामना देने आये सभी लोगो का मुँह मीठा करा कर उनके प्रति अभार व्यक्त किया। इस बीच शुक्रवार को दोपहर रायपुर रवाना होने के पूर्व नव नियुक्त आयोग सदस्य गणेश सिंह धुव ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेस बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,मंत्री अमरजीत सिंह भगत,डा प्रेम साय सिंह टेकाम,श्रीमती अनिला भेड़िया, डा शिव कुमार डहरिया,फूलो देवी नेताम ,शिशुपाल शौरी,गिरीश देवांगन के प्रति अभार जताते हुए उन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गणेश ध्रुव आयोग के सदस्य बने,,बधाइयों का लगा ताँता
