चेकिंग के दौरान पकड़ाया नशे का सामान, कार जप्त


बिलासपुर। नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन ऐसा भी मिला जिसमे नशे का सामान ले जाया जा रहा था वाहन जप्त करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना मस्तूरी में उप पुलिस अधीक्षक सृष्टि चंद्राकर और थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना मिली की कार क्रमांक सीजी 10 ए एस 3041 में नशीली दवाई भरकर बिलासपुर की तरफ ले जाया जा रहा है।सूचना पर नाकेबंदी कर कार को रोका गया,और चेक किया गया जिसमें कार की डिक्की के अंदर नाइट्रा टेबलेट के 69 पैकेट प्रत्येक में सौ -सौ टेबलेट कुल 6900 टेबलेट और एक कार्टून में 100 बॉटल कोरेक्स सिरप का मिला ।
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया की जरहा भाटा मिनी बस्ती का अक्षय कुर्रे कार देकर नशीली दवाई लाने के लिए आरोपियों भेजा था । मामले में आरोपी दुर्गेश कुमार मनहर उम्र 23 वर्ष निवासी जरहाभाटा तथा आरोपी गुलशन रात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी बकरकुदा, मल्हार थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

Leave a Reply