पाटन। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज पाटन नगर पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नक्टा तालाब, कुर्मी भवन, ऑडिटोरियम, खोरपा स्टेडियम, हनुमान तालाब,सेंट्रल गार्डन का अवलोकन किया और अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर गणेश नामदेव, थानेश्वर वर्मा, अमन कश्यप, रोहित मराठा एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पाटन नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
