रतनपुर में गुप्त नवरात्रि का आयोजन 11 से 18 जुलाई तक


बिलासपुर। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में
आषाढ़ (गुप्त) नवरात्रि 2021 का आयोजन कल रविवार से शुरू होगा।
विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सुनील सोंथालिया ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल 1 रविवार 11 जूलाई को प्रातः 5.16 बजे से 10 बजे घटस्थापन, ज्योतिकलश प्रज्ज्वलन, देवी षोडशोपचार पूजन, दुर्गासप्तशती आदि पाठ होगा। कार्यक्रमों के क्रम में आषाढ़ शुक्ल 8 शनिवार 17 जूलाई साॅय 5 बजे से यज्ञवेदी पूजन महाष्टमी पूजन, हवन, पूर्णाहूति (रात्रि 12 बजे) एवं यज्ञशान्ति पुष्पान्जलि आशीर्वाद संपन्न होगा।
आषाढ़ शुक्ल 9 रविवार 18 जूलाई महानवमी पूजन पूर्वान्ह 11.00 बजे राजसी नैवेद्य, कन्याभोज, ब्रह्मभोज, गुप्त नवरात्रि विर्सजन। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी आयोजनों में कोविड गाइड लाइन अनुशासन का पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply