रायपुर। सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को समाज के सभी कमजोर वर्गों के लिए चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 187 दिन पूर्ण करते हुए संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में संस्था के सक्रिय सदस्यों द्वारा रायपुर राजधानी के अनेक स्थानों शासकीय अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले मुफलिसो, असहाय, जरूरतमंद गरीब एवं मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन मुहैया कराई गई। साथ ही कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मास्क, हाथ धोने के लिए डिटाल साबुन इत्यादि दिया गया। खुद एवं परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से हाथों को बार बार धोने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। संस्था बीते छः महीनों से जरूरतमंद, गरीब, मजदूर, बेसहारा, असहाय लोगों को सुपोषण अभियान के माध्यम से हर दिन दोनों वक़्त का भोजन मुहैया करा रही है, जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। इस कार्य मे संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ साथ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान, फ़राज़ खान इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।
आवाम-ए-हिन्द का सुपोषण अभियान जारी, जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन मुहैया करा रही
