रायपुर। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत बिगड़ी है।जगदलपुर से एयरलिफ़्ट कर रायपुर लाया गया है। रामकृष्ण अस्पताल में उपचार जारी है। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हाल ही में बस्तर के ज़िलों के प्रभारी बनाए गए हैं। लखमा दौरे पर थे और दौरे के अंतिम चरण में सुकमा रवाना होने वाले थे, तभी उन्होंने गंभीर अस्वस्थता की जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ़्ट कर राजधानी स्थित अस्पताल रामकृष्ण में भर्ती कराया गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सक परीक्षण कर रहे हैं।
आबकारी मंत्री लखमा की तबियत खराब, एयरलिफ्ट कर रायपुर में भर्ती कराया गया
