राज्यसभा के पूर्व सांसद और पिछड़ा वर्ग नेता रामाधार कश्यप का निधन

बिलासपुर। राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे पिछड़ा वर्ग नेता 85 वर्षीय रामाधार कश्यप का तड़के 3 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया गया।

बीती रात बिलासपुर स्थित निजी आवास में तड़के 3 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव देह का आज दोपहर 12 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मौत होने से बिलासपुर में शोक की लहर है। उन्हें डॉ खूबचन्द बघेल के प्रमुख अनुयायियों के रुप मे जाना जाता था। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनका नाम प्रमुख रूप से तब उभरा जब प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी ने उन्हें राज्यसभा सांसद का नामांकन करवाया।
रामाधार कश्यप 2002 में राज्यसभा सांसद बने थे। 2003 में सांसद रहते हुए अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे।

Leave a Reply