वन होम वन ट्री अभियान के तहत पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण

पाटन। वन होम वन ट्री अभियान के तहत आज पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में शमशान घाट पाटन, नगर पंचायत भवन व अन्य स्थानों पर पेड़ लगाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने पाटन के कांग्रेसजनों व आम जनमानस उपस्थित थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने इस अवसर पर पाटन की जनता से अपील की हैं वन होम वन ट्री अभियान के तहत आप भी अपने घरों में एक एक फलदार एवं अन्य पेड़ लगाकर प्रकृति को हरा भरा रखने तथा पाटन नगर को पर्यावरण संरक्षण में आगे बढ़ने सहभागी बने, ताकि हमारे आसपास का जनजीवन हरा भरा खुशनुमा पूर्ण वातावरण निर्मित करने में सहायक हो सकें। जीव जन्तु के लिए भी फलदार वृक्ष होने से उनके भी खान पान की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेंगी। उन्होंने विगत वर्षों में नगर पंचायत पाटन के द्वारा नगर में किए गए पुराने वृक्षारोपण कार्य को सफल बताते हुए संतोष व्यक्त किए ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, पार्षदगण अशोक ठाकुर, लीलाधर वर्मा, कैलाश देवांगन, आभाष दुबे,डोमन भारतीय, मनीष देवांगन, एल्डरमैन सोहन बघेल, बिसौहा देवांगन, लोकेश नायक, कमलेश मिश्रा,भास्कर सावर्णी, श्रीकांत देवांगन, तरुण बिजौर, सुनील सोनी, संतोष मालवीय, प्रशान्त शुक्ला, नीरज सोनी, मनोज कुर्रे, आदित्य तिवारी,अमन, निशांत, गौतम, अविनाश व समस्त नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply