रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को 32557 सैंपलों की जांच में 319 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 440 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात है कि रविवार की तुलना में दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज प्रदेश में केवल 1 मरीज की मौत हुई है। 5 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत है।
प्रदेश में 319 नए कोरोना मरीज मिले, 1 की मौत
