राज्य सरकार ने 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले-प्रशांत अग्रवाल दुर्ग और दीपक कुमार बिलासपुर एस पी बने

रायपुर। राज्य सरकार ने दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर सहित इक्कीस जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। 
आज शाम जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के चालीस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें दीपक कुमार को बिलासपुर, जितेन्द्र सिंह को बस्तर, प्रशांत कुमार अग्रवाल को दुर्ग और सुश्री पारूल माथुर को गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, अमित तुकाराम कांबले को सरगुजा, अभिषेक मीणा को रायगढ़, सदानंद कुमार को बालोद, अरविंद कुजूर को बेमेतरा, संतोष कुमार को कोरिया, मोहित गर्ग को कवर्धा और भोजराम पटेल को कोरबा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही शलभ कुमार को कांकेर, भावना गुप्ता को सूरजपुर, दिव्यांग कुमार पटेल को महासमुंद, यू. उदय किरण को नारायणपुर, त्रिलोक बंसल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, प्रशांत कुमार ठाकुर को जांजगीर-चांपा, विजय अग्रवाल को जशपुर, दुखु राम आंचला को मुंगेली, सुनील शर्मा को सुकमा और प्रफुल्ल ठाकुर को धमतरी जिले की कमान सौंपी गई है। 
इसके अलावा राजेश कुकरेजा पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर तथा गिरिजाशंकर जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 
वहीं, एक अन्य आदेश में सरगुजा रेंज के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. साय को पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक तथा बिलासपुर रेंज के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply