भाटापारा में चाइल्ड पोर्नोग्राफी क्राइम पर एक आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। शहर थाने के द्वारा ए क्लॉक को फिर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में पकड़ा गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 241/2021 धारा 67बी IT एक्ट के आरोपी कुंजबिहारी मैती पिता महेन्द्र मैती उम्र 22 साल पता मातादेवालय वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सरकार के द्वारा सोशल मिडिया में किसी महिला या बच्चों पर पोर्नोग्रापी को मोबाईल में अपलोड, डाउनलोड व शेयर करने पर रोक लगाई गई है उसके उपरांत भी कुछ व्यक्तियों के द्वारा उक्त प्रकार की हरकत कर अन्य व्यक्तियों के मोबाईल में शेयर किया जा रहा है , इसी तरह का मामला भाटापारा में सामने आने पर कुछ दिन पहले एक आरोपी को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया था । फिर चाईल्ड पोर्नोग्रापी के मामले में निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी द्वारा टीम को निर्देशित कर आरोपी कुंजबिहारी मैती के मोबाईल को कब्जे में लेकर चेक करने पर आरोपी कुंजबिहारी मैती के द्वारा अपने मोबाईल फोन में नाबालिक बच्चे का अश्लील विडियो को वर्ष 2020 में इस्टाग्राम से दूसरे मोबाईल पर अन्य लोग को भेजना पाया गया है जिसे सरकार के द्वारा रोक लगाया गया है,आरोपी के कब्जा से उक्त कृत्य में उपयोग किया गया एक नग मोबाईल को सीम नंबर सहित जप्त किया गया तथा धारा 67 बी IT एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार निषाद, आरक्षक भारत भुषण पठारी ,तोपचंद कौशिक व सायबर टीम बलौदाबाजार कुमार जायसवाल व उसके टीम का विशेष योगदान रहा है ।

Leave a Reply