रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में आॅरेंज अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों के दौरान सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक द्रोणिक उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से तटीय दक्षिण ओडिशा तक पूर्वी उत्तरप्रदेश, दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए समुद्र तल पर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का एक चक्रवाती घेरा उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है, जिसके असर से प्रदेश में बदली-बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर खासकर बस्तर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी
