आउटरीच अभियान: नीरज सोनी, अंशु रजक समन्वयक बने- 11 कोरोना योध्दा के नाम भी घोषित

पाटन।आउटरीच अभियान के लिए पाटन ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे के मार्गदर्शन में आउटरीच प्रभारी के रूप में दो समन्वय सहित, 11 नामित कोरोना योद्धा के नाम घोषित किए हैं। ये कोरोना योध्दा आउटरीच अभियान के तहत घर-घर पहुचेंगे और कांग्रेस जन, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी से कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों जानकारी इकट्ठा करेंगे ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि आउटरीच प्रभारी के रूप में पाटन ब्लॉक से दो समन्वयकों के रूप में नीरज सोनी और अंशु रजक को नियुक्त किया गया है। वहीं, 11 कोरोना योद्धा के नामों पर भी मुहर लगाई गई है। इनमें रूपेंद्र कुम्भकार, जिलेंद्र वर्मा, मुकेश कुमार कुर्रे, भोलू बंदे, गोपी साहू, धर्मेद्र साहू, पंकज वर्मा, जित्तू पटेल, अमृत सिंह राजपूत, परस राम साहू और सोमेश चन्द्राकर के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply