भाटापारा। प्रतिवर्ष की तरह श्री सदगुरु कबीर प्राकट्य दिवस कबीर जयंती पर बाबूजी फाउंडेशन के द्वारा खीर, पुरी, सब्जी, बिस्किट, का वितरण किया गया।कबीर प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर सभी कबीर साहब के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लिए व इस करोना के संकट से समूचा भारतवर्ष गुजर रहा है। सभी के लिए सद्गुरु से यही कामना है सभी स्वस्थ और निरोगी रहें।
कार्यक्रम बाबूजी मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक परिसर तरेगा रोड महतारी चौक में आयोजित किया गया। भाटापारा फाउंडेशन के संचालक तोरण दास साहू ने बताया यह आयोजन सद्गुरु ही कराते हैं। हम लोग सिर्फ निमित मात्र हैं। उनकी कृपा और दया से आयोजन सफल होता है।
उपस्थित सदस्यों में तिलक साहू, संतोष साहू, सोमेंद्र साहू, केशव साहू, ऋषभ साहू, रामकुमार साहू, तोपचंद साहू, मुकेश साहू, गुड्डा मानिकपुरी, प्रेम साहू, दुष्यंत साहू, साहिल लालवानी, बाबू आर्यन साहू, शैलेश टोडर, नागेश यादव का पूरा सहयोग रहा।
कबीर जयंती पर बाबूजी फाउंडेशन द्वारा प्रसादी वितरण
