भाटापारा । अवैध बिक्री हेतु शराब परिवहन करने के आरोप में ग्रामीण थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से 42 पाव देसी मसाला शराब जप्त की गई है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत ने बताया कि टीम बनाकर अवैध जुआ शराब पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था जो दौरान पतासाजी पुलिस टीम को मुखबीर से मोबाइल पर सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मो.सा. से अर्जुनी भट्ठी से भारी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब लेकर जा रहे है। सूचना तस्दीक पर स्टाप के मौके पर पहुंचकर बताये गये हुलियं के व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के सामने मेनरोड ग्राम अर्जुनी के पास रोककर पूछताछ किया जो अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते पकड़ा गया। प्रेमलाल सोनवानी ,,रामखिलावन फेकर को जिसे मौके पर अवैध शराब परिवहन करने के सबंध में दस्तावेज पेश करने हेतु दोनो को धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज पेश नही किये आरोपियों के सयुंक्त कब्जे से 42 पाव देशी मशाला शराब शीलबंद प्रत्येक में 180 ML शराब भरी हुई कुल 7.560 बल्क लीटर कीमती 3780 रूपये एवं एक मोटर सायकल CD DELUXE CG 04 KE 9927 कीमती 15000 रूपये कुल जुमला रकम 18780 रूपये को समक्ष गवाहन वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से समय सदर पर गिर0 कर हिरासत में लिया गया मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थानाप्रभारी रोशन राजपूत स उ नि जग सिंग ठाकुर आर लोरिक शांडिल्य अरविंद कौशिक का योगदान रहा
